Tag: लुधियानाः ट्रेन की चपेट में आने से इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत

  • लुधियानाः ट्रेन की चपेट में आने से इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े

    You are currently viewing लुधियानाः ट्रेन की चपेट में आने से इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े

    Ludhiana: Engineering student dies after being hit by a train, body cut into two

    लुधियानाः ट्रेन की चपेट में आने से इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े

     

    लुधियानाः लुधियाना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-2 पर उस समय दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई, जब यहां ट्रेन में सवार होते समय पैर फिसलने से ट्रैक पर गिरने के कारण एक युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी के एएसआई कशमीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने मौके से बरामद मोबाइल व दस्तावेजों के आधार पर युवती के परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की। मृतक युवती की पहचान (21) वर्षीय सतविंदर कौर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी अनुसार, हादसा वीरवार सुबह उस समय हुआ जब स्वराज एक्सप्रैस में युवती चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक के बीच में जा गिरी और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। और ट्रेन के पहियों ने उसके शरीर को दो भागों में काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में चीख पुकार मच गई और प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

    बताया जा रहा है कि छात्रा सतविंदर कौर गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर रही थी। और वह वीरवार को पठानकोट के शिक्षक कॉलोनी में रहने वाली अपनी नानी से मिलने के लिए जा रही थी। उसके पिता को पैरालाइज का दौरा पड़ा था और उसकी मां किराए के मकान में रहती है। छात्रा सतविंदर पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करती थी। जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।