Tag: लाश के टुकड़े कर जेल के बाहर रखता था कटा सिर

  • दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों का मर्डर करने वाले सीरियल किलर को किया गिरफ्तार, लाश के टुकड़े कर जेल के बाहर रखता था कटा सिर

    दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों का मर्डर करने वाले सीरियल किलर को किया गिरफ्तार, लाश के टुकड़े कर जेल के बाहर रखता था कटा सिर

     

     

    नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सीरियल किलर चंद्रकांत झा करीब 18 लोगों का मर्डर कर चुका है। वह इतना खतरनाक था कि हत्या करने के बाद वह लाश के टुकड़े-टुकड़े कर देता था।

    चंद्रकांत एक सीरियल किलर था जो लोगों के सिर काट कर उनकी हत्या कर देता था, और बॉडी को तिहाड़ जेल के गेट के सामने रख देता था और शरीर के अन्य टुकड़ों को अलग अलग जगह पर फेंक देता था। वह हर लाश के साथ एक चिट्ठी भी लिखकर लाश के पास रखता था और पुलिस को चुनौती देता था। इस सीरियल किलर की खबरें सामने आने के बाद दिल्ली के लोगों में डर का माहौल बन गया था। चंद्रकांत झा की इन मर्डर कहानियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई थी। इस सीरीज का नाम है इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली। ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। चंद्रकांत झा ने सबसे पहली हत्या 20 अक्टूबर 2006 को की थी।

    चंद्रकांत झा को कोर्ट ने 2013 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। वहीं साल 2023 में चंद्रकांत को 90 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल खत्म होने के बाद भी चंद्रकांत वापस नहीं लौटा तो पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की थी। पुलिस उसकी तलाश में पिछले कई महीनों से पीछे थी। फिर भी इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। चंद्रकांत ने कोर्ट में दलील दी थी कि वह अपने परिवार में अकेला पुरुष है और उसकी तीन बेटियां है। पिता होने के नाते वह बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी उसी के पास है। इसके साथ झा ने कहा कि वह परिवार के साथ सामाजिक संबंध दोबारा स्थापित करना चाहता है। अदालत ने चंद्रकांत झा को 25,000 रुपये का मुचलका और इतनी ही धन राशि के दो जमानत बांड देने के आदेश दिए थे। जिसके बाद उसे पैरोल दी गई थी।