Tag: लश्कर के दो आतंकी मुठभेड़ में मार गिराए

  • लश्कर के दो आतंकी मुठभेड़ में मार गिराए, पाकिस्तान से आए थे अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने

     लश्कर के दो आतंकी मुठभेड़ में मार गिराए, पाकिस्तान से आए थे अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने

     

    आईजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके मुताबिक इनमें से एक पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला था और उसका नाम अब्दुल्ला गौजरी था। वहीं दूसरा स्थानीय था।

    मुठभेड़ में मार गिराए दो लश्कर आतंकी, पाकिस्तान से आए थे अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने
    मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी, पाकिस्तान से आए थे अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने के मकसद से भेजे गए दो लश्कर आतंकी श्रीनगर में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तान का रहने वाला था। यह मुठभेड़ सोमवार करीब आधी रात को हुई। आईजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसवाला भी घायल हो गया।

    पुलिसकर्मी घायल
    पुलिस के मुताबिक एक पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकवादी श्रीनगर के बेमिना में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। श्रीनगर पुलिस की ट्वीट के मुताबिक यह वही ग्रुप है, जो छह जून को सोपोर में हुई मुठभेड़ के दौरान बच निकला था। पुलिसकर्मी को इस दौरान मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने सिलसिलेवार ट्वीट्स में कश्मीर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया।

    संदिग्ध दस्तावेज बरामद
    आईजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके मुताबिक इनमें से एक पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला था और उसका नाम अब्दुल्ला गौजरी था। दूसरे आतंकी की पहचान आदिल हुसैन मीर के रूप में हुई है, जो दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाल था। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक मीर ने 2018 में विजिट वीजा के आधार पर वाघा बॉर्डर क्रॉस किया था।

    इस महीने मारे जा चुके 12 आतंकी
    आईजीपी विजय कुमार ने आगे बताया कि यह दोनों उन तीन आतंकियों के ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्हें अमरनाथ यात्रा पर हमले के लिए पाकिस्तान से भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तीनों को ही मार गिराया है। पुलिस ने उनके पास से दो एके-47 राइफल, दस राउंड जिंदा मैग्जीन, वाई-एसएमएस डिवाइस, मैट्रिक्स शीट, पाकिस्तान में बनी दवाएं और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। इन दोनों के साथ कश्मीर में इस महीने मारे जाने वाले कुछ आतंकियों की संख्या 12 हो चुकी है। वहीं इस साल अब तक कुल 102 आतंकी मारे जा चुके हैं, जिनमें से 72 स्थानीय और 30 विदेशी थे।