
जालंधऱ में हुई चौंकाने वाली किडनैपिंग, पता पूछने के बहाने चार लड़कियों ने किया युवक को अगवा, रेप कर सुबह 3 बजे छोड़ा
जालंधरः महानगर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि चार लड़कियों ने अपहरण कर उसके साथ रेप किया है। हालांकि उक्त युवक ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज नहीं करवाई है, परन्तु यवक ने बताया कि वह लेदर कांप्लेक्स की एक फैक्टरी में काम करता है तथा उसे चार लड़कियों ने बेहोश कर उसके हाथ बांध के उसको शराब पिलाई और उसके साथ रेप किया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के लेदर कांप्लेक्स स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने बताया कि जब वह छुट्टी के बाद फैक्ट्री से वह घर जा रहा था कि रास्ते में कपूरथला रोड पर उसके पास आकर एक सफेद रंग की कार रूकी। कार में 4 लड़कियां बैठी थीं, जिनकी उम्र 22-23 साल के करीब थी। कार चला रही लड़की ने एक स्लिप निकाली और कहा कि हमें इस पते पर जाना है, रास्ता बता दीजिए। व्यक्ति ने कहा कि जैसे ही वह स्लिप को देखने लगा तो उन्होंने आंखों में कुछ डाला, जिसके बाद उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। वह बेहोश हो गया। लड़कियों ने उसे कार में जबरदस्ती बैठाया। कार में उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथ भी पीछे बांध दिए।
इसके बाद लड़कियां उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं। वहां पर उसे नशीली दवाई खिलाई गई। लड़कियां शराब पी रही थीं तो उन्होंने उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद चारों ने उसके साथ रेप किया। रात को करीब 3 बजे आंखों पर पट्टी और पीछे हाथ बांध कर लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ कर चली गई।







