Tag: राज्यों ने बढ़ाई सुरक्षा

  • ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज भारत बंद पर पंजाब में हाई अलर्ट, राज्यों ने बढ़ाई सुरक्षा, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट

    You are currently viewing ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज भारत बंद पर पंजाब में हाई अलर्ट, राज्यों ने बढ़ाई सुरक्षा, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट

    High alert in Punjab on Bharat Bandh today against ‘Agneepath’ scheme, states increased security, RPF and GRP alerts

    ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज भारत बंद पर पंजाब में हाई अलर्ट, राज्यों ने बढ़ाई सुरक्षा, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट

     

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती को लेकर शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसे लेकर आरपीएफ और जीआरपी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सभी आर्मी भर्ती केंद्रों और कैंट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। भाजपा ऑफिस के अलावा केंद्र सरकार के सभी ऑफिस पर भी टाइट सिक्योरिटी रहेगी। बता दें कि लुधियाना में रोष प्रदर्शन की आड़ में शरारती तत्वों द्वारा रेलवे स्टेशन, सहित कई अन्य स्थानों पर तोडफोड़ करते हुए पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया था।

    एडीजीपी ने तोड़फोड़ करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। इसके लिए प्रदर्शन की जगह पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अग्निपथ के विरोध के लिए सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए उकसाया जा रहा है। युवाओं को इसी के जरिए इकट्ठा किया जा रह है। इसलिए पुलिस के सोशल मीडिया सेल एक्टिव कर दिए गए हैं। ऐसे सभी ग्रुपों पर पुलिस पर नजर रहेगी।

    कुछ संगठन अपने हितों के लिए इस प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं। इलाके में शांति कायम रखने के लिए लोकल पुलिस को इन पर नजर रखने को कहा गया है। अग्निपथ स्कीम को लेकर केंद्र सरकार का विरोध हो रहा है। इसलिए पंजाब में केंद्र सरकार से जुड़े ऑफिस वाली सभी बिल्डिंगों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    अग्निपथ के विरोध में हो रहे सभी प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी करने और फोटो लेने के आदेश देते हुए उच्चाधिकारियों को खुद इन प्रदर्शनों पर नजर रखने की सलाह देते हुए किसी भी विपरीत स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।