Tag: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पढ़ा पिछले वर्ष का पुराना बजट

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए महंत बालकनाथ, सोशल मीडिया पर की घोषणा

    राजस्थान के मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए महंत बालकनाथ, सोशल मीडिया पर की घोषणा

     

    नई दिल्ली : राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में गिने जाने वाले महंत बालकनाथ ने इस रेस से बाहर होने की घोषणा की है।

    राजस्थान की तिजारा विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले महंत बालकनाथ को मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा था। लेकिन उन्होंने शनिवार को स्वयं सोशल मीडिया पर यह घोषणा कर दी कि वह सीएम पद की रेस में नहीं हैो।

    महंत ने अपनी भूमिका को साफ करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें पहली बार सांसद व पहली बार विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें अनुभव प्राप्त करना है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता-जनार्दन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नज़र अंदाज़ करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।”

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पढ़ा पिछले वर्ष का पुराना बजट, पीछे में बैठे मंत्री ने टोका- विपक्ष के हंगामे पर कार्यवाही स्थगित

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पढ़ा पिछले वर्ष का पुराना बजट, पीछे में बैठे मंत्री ने टोका- विपक्ष के हंगामे पर कार्यवाही स्थगित

     

     

    जयपुर : राजस्थान विधानसभा में सरकार का बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने भारी हंगामा किया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने के दौरान विपक्ष ने भाषण शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट लीक किया है और मुख्यमंत्री ने बजट की पुरानी लाइनें पढ़ीं हैं।

    वहीं इधर भारी हंगामे के बाद विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए और विपक्ष के हंगामे को देखते हुए स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान पहली बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है।

    बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रहे हैं।. इस दौरान सीएम गहलोत ने विधानसभा में पुराना बजट पढ़ दिया। हालांकि साथी मंत्री महेश जोशी ने उन्हें बीचे में ही रोक दिया इसके चलते सदन में भारी हंगामा होने लगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।