राजनीति : संसद के बाहर जंजीरों में बंधे दिखे AAP के सांसद सुशील रिंकू
निलंबित होने के बाद प्रदर्शन में रोज़ाना कर रहे मीडिया का ध्यान आकर्षित
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू ने आज संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। रिंकू ने अपने आप को लोहे की जंजीरों में जकड़ कर आजाद करो…आजाद के नारे लगाए। सिर पर शहीद-ए-आजम वाली बसंती रंग की पगड़ी पहन कर रिंकू ने संसद भवन के बाहर चक्कर लगाया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह अकेले ही अपने आप को लोहे की जंजीर में बांध कर वहां पर प्रदर्शन कर रहे थे।








