नहीं रहे मीडिया दिग्गज Ramoji Rao, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
Ramoji Rao सबसे ज्यादा प्रसारित होने वाले तेलुगु डेली ‘Eenadu’, ‘ईटीवी’ चैनल ग्रुप और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक थे। इस संबंधी उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। जहां पर रामोजी राव को अंतिम विदाई देने के लिए कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां पहुंचने वाली हैं।
बता दें कि Ramoji Rao का जन्म 16 November 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था और उन्होंने 10 August 1974 को विशाखापत्तनम से तेलुगु डेली ईनाडु की शुरुआत की और थोड़े ही समय में यह एक प्रमुख अखबार बन गया। वहीं, Prime Minister Narendra Modi ने रामोजी राव को देश की मीडिया में क्रांति लाने का श्रेय देते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार तथा उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए
गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार ने Ramoji Rao का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। तेलंगाना के Chief Minister A. Revanth Reddy ने ईनाडु ग्रुप के चेयरमैन के निधन पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। Revanth Reddy ने रामोजी राव के निधन को तेलुगु पत्रकारिता और media industry के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रामोजी राव ने तेलुगु पत्रकारिता को विश्वसनीयता और उद्योग को मूल्य दिए।
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष N. Chandrababu Naidu ने रामोजी राव के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। Chandrababu Naidu ने कहा कि साधारण परिवार में जन्मे रामोजी राव ने असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं यह न केवल तेलुगु लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए क्षति है। Ramoji Rao के साथ अपने चार दशकों के जुड़ाव को याद करते हुए TDP प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सच्चाई और अटूट मूल्यों के साथ media क्षेत्र में अपने लिए एक अलग जगह बनाई थी।







