राघव शर्मा को इंसाफ दिलाने हेतू परिजनों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से की गुजारिश…
दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंदीप सिंह को पकड़ने में मजीठा पुलिस रही असफल

मुख्यमंत्री भगवंत मान से राघव के लिए इंसाफ की मांग ,पिता ने कहा मेरा पुत्र तो गया,किसी और के साथ न हो जाये ऐसा इसलिए जल्द से जल्द हो कार्यवाही
MBD NEWS: मजीठा:- पंजाब के मजीठा थाना के अंतर्गत आते गांव नंगल पनवा के रहने वाले राघव शर्मा ने बीते दिनों अपने पिता के एक जानकार मंदीप सिंह के द्वारा हुई धोखाधड़ी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी जिसके बाद थाना मजीठा में मनदीप सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस को दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगी।

पुलिस ने आरोपी के नजदीकी लोगों और रिश्तेदारों के घरों में दबिश देकर मंदीप सिंह के बारे पता लगाने की कोशिश में जुटी है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके ।हालांकि पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई ,वही राघव शर्मा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बीते दिन भी राघव की मां की तबीयत भी काफी बिगड़ गई थी।
राघव के परिवार ने आम आदमी पार्टी की सरकार से यह गुजारिश की कि जल्द से जल्द उनके बेटे को ऐसा कदम उठाने वाले मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए ताकि ऐसी धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति किसी और परिवार के घर का चिराग ना बुझा दे ।
राघव के पिता ने कहा कि अपने पुत्र को इंसाफ दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी जिसमें पुलिस के आला अफसरों ने थाना मजीठा को लताड़ भी लगाई की जल्द से जल्द कार्रवाही कर दोषियों को गिरफ्तार करे।








