Tag: यूक्रेन पर रूसी हमले को देखते हुए अमेरिका ने अपने सभी कर्मियों को यूक्रेन छोड़ने का आदेश दिया

  • यूक्रेन पर रूसी हमले को देखते हुए अमेरिका ने अपने सभी कर्मियों को यूक्रेन छोड़ने का आदेश दिया

    यूक्रेन पर रूसी हमले को देखते हुए अमेरिका ने अपने सभी कर्मियों को यूक्रेन छोड़ने का आदेश दिया

    US orders all its personnel to leave Ukraine in view of Russian attack on Ukraine

    यूक्रेन पर रूसी हमले को देखते हुए अमेरिका ने अपने सभी कर्मियों को यूक्रेन छोड़ने का आदेश दिया

     

    वाशिंगटन: यूक्रेन पर रूस के हमलों के बढ़ते खतरों को देखते हुए अमेरिका ने यूक्रेन में कार्यरत अपने सभी कर्मियों को परिवार सहित यूक्रेन छोड़ने के आदेश दे दिए हैं। अमरिकी मंत्रालय ने यूक्रेन के शहर कीव स्थित अपने दूतावास के कर्मियों को आदेश देते कहा कि उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। उसने यह भी कहा कि दूतावास में कार्यरत गैर-जरूरी कर्मी सरकारी खर्चे पर देश छोड़कर आ सकते हैं।

    अमेरिका सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब यूक्रेन की सीमा पर रूस की सैन्य मौजूदगी बढ़ने के कारण तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने तनाव कम करने के लिए शुक्रवार को वार्ता की, लेकिन इस दौरान सफलता नहीं मिली। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कीव स्थित दूतावास खुला रहेगा और इस घोषणा का मतलब यूक्रेन से अमेरिकी अधिकारियों को निकाला जाना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कदम पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी और इसका अर्थ यह नहीं है कि अमेरिका यूक्रेन के प्रति समर्थन को कम कर रहा है।

    इससे पहले अमेरिका और रूस ने यूक्रेन को लेकर गतिरोध में बढ़े हुए तनाव को कम करने की कोशिश की लेकिन दोनों ने रूस के संभावित आक्रमण को रोकने को लेकर शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय वार्ता में कोई उपलब्धि नहीं हासिल होने की बात कही। बिल्कुल विपरीत मांगों को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने जिनेवा में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। अमेरिका इसे ‘अहम क्षण’ बता रहे हैं। लेकिन दोनों पक्षों में कोई भी समाधान की दिशा में एक भी कदम आगे नहीं बढ़ सका।