Tag: युवा पीढ़ी को करना है इसका इलाज

  • मन की बात में बोले पीएम मोदी, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी को करना है इसका इलाज

    मन की बात में बोले पीएम मोदी, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी को करना है इसका इलाज

    PM Modi said in Mann Ki Baat, corruption is hollowing the country like termites, the younger generation has to treat it

    मन की बात में बोले पीएम मोदी, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी को करना है इसका इलाज

     

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। 2022 में यह ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा- आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। पीएम ने भारत के भविष्य को लेकर युवाओं के सपनों का भी जिक्र किया। साथ ही यह भी अपील कि भ्रष्टाचार की दीमक से मुक्त हों। यह काम हम सभी देशवासियों को आज की युवा पीढ़ी को मिलकर जल्द से जल्द करना है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दें। जहां कर्तव्य निभाने का एहसास होता है, कर्तव्य सर्वोपरि होता है वहां भ्रष्टाचार भी नहीं रह सकता।’

    प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 2022 के पहले ‘मन की बात’ संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव में देश इन प्रयासों के जरिए अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुन: प्रतिष्ठित कर रहा है।

    पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप ‘अमर जवान ज्योति’ और पास में ही ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ पर प्रज्ज्वलित ज्योति को एक किया गया जो यह एक भावुक पल था। देश में अभी पद्म सम्मान की भी घोषणा हुई है। पद्म पुरस्कार पाने वाले में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ये हमारे देश के अनाम हीरो हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं।’