
आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर में बीते दिनों युवक को गोलियां मारने के आरोपियों को आज देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर, 13 जिंदा रौंद तथा एक चोरी की बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक युवक पर गोलियां चलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मुखविंदर सिहं भुल्लर ने बताया कि महावीर पर हमला बदलाखोरी के चक्कर में हुआ था। जिन लोगों ने महावीर पर हमला किया यह पेशेवर क्रिमिनल हैं। इन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि इनके टारगेट पर 4 लोग और भी थे, लेकिन इन्हें पकड़ लेने के बाद वह सेफ हो गए हैं। पुलिस ने चारों को इस बारे में सूचित भी कर दिया है।
एसएसपी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही अमना नामक व्यक्ति को स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे के मामले में पकड़ कर जेल भेजा है। उसी ने इन्हें हमला करने के लिए डेढ़ लाख में 3 पिस्तौल उपलब्ध करवाए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हथियारों के लिए लिए पैसा फगवाड़ा के रहने वाले अमर बसरा हाल निवासी इटली ने दिए थे।







