Tag: मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

  • जालंधर में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

    You are currently viewing जालंधर में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

    A massive fire broke out in a paint making factory in Jalandhar, fire brigade vehicles on the spot were engaged in extinguishing the fire

    जालंधर में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

     

     

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते सोढल रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में वीरवार देर रात पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग के साथ-साथ फैक्ट्री में हुए धमाकों के कारण सारे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडियों द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं, आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में ही इसने सारी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार, सोढ़ल रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित भारद्वाज केमिकल इंडस्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों के कारण लगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पेंट बनता था तो उसमे सारे केमिकल जो उपयोग किए जाते हैं वह सारे उच्च स्तरीय ज्वलनशील होते हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से गर्मी में केमिकल्स ने आग पकड़ ली और यह बेकाबू हो गई।

    पेंट में प्रयोग होने वाले कैमिकल में लगी आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग के कर्मचारी देर रात तक इस पर काबू पाने में जुटे रहे, लेकिन आग काबू में नहीं आ रही थी। जितनी देर पानी की बौछारें आग की लपटों पर पड़ रही थी आग शांत हो रही थी, लेकिन अगले ही पल फिर से लपटें निकलने लगती थीं। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने बताया कि वीरवार देर शाम से ही फैक्ट्री में लाइट काफी फ्लकचुएट हो रही थी। बिजली की यही फ्लक्चुएशन आग का कारण बनी। इनमें से निकली चिंगारियों ने फैक्ट्री को तबाह करके रख दिया।