Tag: मोदी सरकार ने छोटे निवेशकों दी राहत

  • मोदी सरकार ने छोटे निवेशकों दी राहत, छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरें बढ़ीं

     मोदी सरकार ने छोटे निवेशकों दी राहत, छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरें बढ़ीं

     

     
     

    नई दिल्ली : PPF, SSY, SCSS और KVP में पैसा निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने आज छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। सरकार ने ब्याज दरों में 0.30 फीसदी तक का इजाफा किया है। सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें निर्धारित की हैं। कुछ योजनाओं पर ब्याज दरों को 0.10 से 0.30 फीसदी तक बढ़ाया गया है। अब स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें 4.0 से 8.2 फीसदी के बीच आ गई हैं।

    वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार शाम यह जानकारी दी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, सबसे ज्यादा 0.3 प्रतिशत ब्याज पांच साल के आवर्ती जमा (आरडी) पर बढ़ाया गया है। इससे चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आवृत्ति जमा धारकों को 6.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो अब तक 6.2 प्रतिशत था। ब्याज दरों की समीक्षा के बाद डाकघरों में एक साल की मियादी जमाओं (एफडी) पर ब्याज 0.1 प्रतिशत बढ़कर 6.9 प्रतिशत मिलेगा। वहीं, दो साल की मियादी जमा पर ब्याज अब 7.0 प्रतिशत होगा जो अब तक 6.9 प्रतिशत था।