Tag: मैराथन की दौड़ लगाते-लगाते जिंदगी की दौड़ हार गया जम्मू कश्मीर का प्रणब

  • मैराथन की दौड़ लगाते-लगाते जिंदगी की दौड़ हार गया जम्मू कश्मीर का प्रणब, श्री आनंदपुर साहिब में हुई हार्ट अटैक से मौत

    You are currently viewing मैराथन की दौड़ लगाते-लगाते जिंदगी की दौड़ हार गया जम्मू कश्मीर का प्रणब, श्री आनंदपुर साहिब में हुई हार्ट अटैक से मौत

    Pranab of Jammu and Kashmir lost his life while running marathon, died of heart attack in Sri Anandpur Sahib

    मैराथन की दौड़ लगाते-लगाते जिंदगी की दौड़ हार गया जम्मू कश्मीर का प्रणब, श्री आनंदपुर साहिब में हुई हार्ट अटैक से मौत

     

    आनंदपुर साहिबः जम्मू-कश्मीर से मैराथन में भाग लेने के लिए गुरुनगरी श्री आनंदपुर साहिब आये युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान आरएस पुरा, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले प्रणब महानज (42) के रूप में हुई है तथा वह बीएसएनल की एक्सचेंज में काम करते थे। प्रणव अपने दोस्तों के साथ श्री आनंदपुर साहिब में हुई सुपर सिख मैराथन में भाग लेने के लिए आए थे। इस मैराथन में एक हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर से आए धावक प्रणव महाजन ने मैराथन में इक्कीस किलोमीटर दौड़ में शिरकत की। वह दौड़ लगाकर वापस विरास- ए- खालसा में पहुंच गया था। दौड़ पूरी होने के बाद वह बाहर गए। लगभग एक घंटे बाद वापस आए तो विरासत-ए-खालसा के गेट के पास चक्कर आने पर गिर पड़े। उनके साथी तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

    मैराथन का आयोजन करवाने वाले डा. जससिमरन सिंह कहल ने बताया कि प्रतिभागी ने इक्कीस किलोमीटर दौड़ एक घंटे पचास मिनट में पूरी की थी। प्रणव ने सुबह सात बजक पचास मिनट पर दौड़ पूरी की। इसके बाद वह घूमते रहे, फोटो खिंचवाते रहे, खाते पीते रहे और बाहर घूमने चले गए। जब दोबारा वापस आए तो उनके साथ दो साथी और भी थे।