Tag: मुख्मंत्री भगवंत मान को मिली अस्पताल से छुट्टी

  • मुख्मंत्री भगवंत मान को मिली अस्पताल से छुट्टी, इन्फेक्शन के कारण हुए थे अस्पताल में भर्ती

    You are currently viewing मुख्मंत्री भगवंत मान को मिली अस्पताल से छुट्टी, इन्फेक्शन के कारण हुए थे अस्पताल में भर्ती

    Chief Minister Bhagwant Mann got discharged from the hospital, was hospitalized due to infection

    मुख्मंत्री भगवंत मान को मिली अस्पताल से छुट्टी, इन्फेक्शन के कारण हुए थे अस्पताल में भर्ती

     

    चंडीगढ़: दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को वीरवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आपको बता दें कि गत दिवस पेट में मामूली इन्फेक्शन होने के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज वह चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार सी.एम. मान आज सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मचारियों से मुलकात करेंगे। गौरतलब है कि गत दिवस सी.एम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल हुए थे जहां इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर वापिस जाने की इजाजत दे दी है।

    जिक्रयोग्य है कि सी.एम. भगवंत मान के एडमिट होने से कुछ घंटे पहले ही उनके ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी की गई थी, लेकिन तब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कुछ ऐसा जिक्र नहीं किया था। लेकिन अभी खबर मिली है कि भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल हुए हैं, जहां उनका रूटीन चैकअप किया जाएगा।