Tag: मिलेंगे ई-पासपोर्ट

  • अब आपके पासपोर्ट पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक चिप, मिलेंगे ई-पासपोर्ट, बजट में हुई इसकी घोषणा, जानिए कैसे करेगी काम

    अब आपके पासपोर्ट पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक चिप, मिलेंगे ई-पासपोर्ट, बजट में हुई इसकी घोषणा, जानिए कैसे करेगी काम

    Now electronic chip will be installed on your passport, you will get e-passport, it was announced in the budget, know how it will work

    अब आपके पासपोर्ट पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक चिप, मिलेंगे ई-पासपोर्ट, बजट में हुई इसकी घोषणा, जानिए कैसे करेगी काम

     

     

    नई दिल्लीः भारत सरकार अपने नागरिकों के लिए एक पूरी नई पासपोर्ट प्रणाली शुरू करने के लिए तैयार है. बायोमेट्रिक पासपोर्ट चिप इनेबल्ड पासपोर्ट होंगे. इस पासपोर्ट पर लोगों को बायोमेट्रिक डाटा दर्ज होगा। मंगलवार को पेश किए जा रहे आम बजट- 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि, इस वर्ष से देश में इलेक्ट्रानिक चिप वाले पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।

    जो रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन और बायोमेट्रिक्स पर आधारित होंगे। नया ई-पासपोर्ट बायोमेट्रिक डाटा सुरक्षित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मानकों के अनुरूप भी होगा। वहीं ई-पासपोर्ट सेवा को शुरू कर भारत इस तरह की पासपोर्ट सेवा देने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

    अगर पासपोर्ट रैंकिंग की बात करें तो भारत 2022 में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में 83वें स्थान पर है। भारत पिछले 90वें स्थान से अपनी रैंकिंग में सुधार करने में कामयाब रहा है, जबकि जापान और सिंगापुर इस लिस्ट में टॉप पर हैं।