Tag: मिट्टी के नीचे दबने से मासूम की मौत

  • हंसते खेलते परिवार में पसरा मातम, मिट्टी के नीचे दबने से मासूम की मौत, पांच दिन पहले परिवार मां वैष्णो देवी के दरबार में बच्चे का मुंडन करवाकर लौटा था घर

    You are currently viewing लुधियाना में हंसते खेलते परिवार में पसरा मातम, मिट्टी के नीचे दबने से मासूम की मौत, पांच दिन पहले परिवार मां वैष्णो देवी के दरबार में बच्चे का मुंडन करवाकर लौटा था घर

    In Ludhiana, mourning spread in the family laughing, the death of an innocent person buried under the soil, five days ago, the family returned home after shaving the child in the court of mother Vaishno Devi.

    लुधियाना में हंसते खेलते परिवार में पसरा मातम, मिट्टी के नीचे दबने से मासूम की मौत, पांच दिन पहले परिवार मां वैष्णो देवी के दरबार में बच्चे का मुंडन करवाकर लौटा था घर

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते पुनीत नगर में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक घर की दीवार गिरने और उसके नीचे दबने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दीवार की मिट्टी हटाकर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया परन्तु जब तक बच्चा निकल पाता उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे की पहचान आदित्य (5) के रूप में हुई है तथा परिवार पांच दिन पहले ही मां वैष्णो देवी के दरबार में उसका मुंडन करवाकर वापस लौटा था।

    जानकारी अनुसार लुधियाना के पुनीत नगर में बुधवार दोपहर घर की दीवार गिरने की आवाज आस-पास के लोग ने सुनी तो वह जमा हो गए। लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने खुद ही मिट्‌टी हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन मिट्‌टी इतनी ज्यादा थी कि जब तक बच्चे को मिट्‌टी से बाहर निकाल पाते तब तक उसकी जान जा चुकी थी। उसे तुरंत निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि इलाके में हर जगह मिट्‌टी के ढेर लग रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली वालों का जहां मन करता वहीं मिट्‌टी गिरा जाते।

    लोगों के मुताबिक, परिवार 5 दिन पहले माता वैष्णों देवी गया था। जहां आदित्य का मुंडन करवाया गया था। घर में खुशी का माहौल था। इलाका निवासियों का कहना है कि बच्चें अब घरों में भी सुरक्षित नहीं है। रोजाना ट्राली चालक गलियों में मिट्‌टी फेंक कर चले जाते। इस बात की कई बार लड़ाई भी हो चुकी है।