Tag: मारपीट का Video Viral

  • भाई-भाई के बीच हुए संपत्ति विवाद में चले बम, मौके से एक बम बरामद, मारपीट का Video Viral

    BOMBING IN PROPERTY DISPUTE BETWEEN 2 BROTHERS POLICE RECOVERED ONE BOMB FROM SPOT JHNJ

    भाई-भाई के बीच हुए संपत्ति विवाद में चले बम, मौके से एक बम बरामद, मारपीट का Video Viral

    कतरास पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम बरामद किया.

    कतरास पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम बरामद किया.

    धनबाद. धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में मो साजिद नामक शख्स के आवास पर रविवार रात बमबाजी की घटना घटी. घटना की सूचना कतरास थाने को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक बम बरामद किया. मो साजिद का बड़े भाई मो शाहिद से विवाद चल रहा है. इसी विवाद में शाहिद के द्वारा बम चलाने का आरोप साजिद ने लगाया.

    गुरुवार को दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी. साजिद के द्वारा कतरास थाने में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति को दो तीन लोग पकड़े हुए हैं. एक अन्य व्यक्ति पकड़े हुए व्यक्ति की डंडे से जमकर पिटाई कर रहा है. मौके पर लोगों की भीड वीडियो में नजर आ रही है.

    साजिद का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर गुरुवार को उसके बड़े भाई शाहिद और उसके बेटे ने उस पर जानलेवा हमला किया. उसे बुरी तरह पीटा गया और जख्मी कर दिया गया. इस सिलसिले में उसने बड़े भाई पर कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. केस उठाने को लेकर रविवार रात उसके घर पर शाहिद के द्वारा बमबाजी की गई.

    साजिद ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची कतरास पुलिस ने बताया कि बमबाजी की घटना घटी है. मौके से एक जिंदा बम बरामद हुआ है. ये सुतली बम है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.