Tag: महिला की मौत

  • लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

    You are currently viewing लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

    High speed truck wreck in Ludhiana, death of a woman, angry family members blocked the highway, heavy police force was deployed on the spot

    लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

    लुधियाना : लुधियाना में थाना बस्ती जोधेवाल के पास बीती देर शाम उस समय भयानक हादसा हो गया, जब काम से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में उक्त महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान मोनिका (34) मूल निवासी सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मोनिका एक फैक्टरी में नौकरी करती थी और उसके पति की कुछ महीने पहले ही मौत हुई है। वह अपने 3 बच्चों का नौकरी कर पालन पोषण कर रही थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह फैक्टरी से काम निपटाकर घर की ओर लौट रही थी इस दौरान बस्ती चौक के निकट सड़क क्रॉस करते समय एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और कुचलता हुआ उसके ऊपर से गुजर गया। इस घटना के बाद प्रवासी लोगों में भारी रोष देखने को मिला ओर उन्होंने एक तरफ की सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    जाम लगने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल जाम खुलवाने पहुंचा। इस दौरान मृतका के परिजनों ने धरना लगा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के हाईवे पर आने के कारण करीब 3 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। जाम लगने के कारण कई वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा। वहीं, मृतका के परिजनों ने सरकार से मांग की है कि अनाथ हुए बच्चों को मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपनी जिंदगी गुजर बसर कर सकें।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह दियोल ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं उन्होने कहा कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।