महानगर के लाडोवाली रोड पर तेजरफ्तार गाड़ी के साइकिल सवार लड़की को रौंदा, गंभीर घायल
जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते लाडोवाली रोड पर शुक्रवार दोपहर एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक साइकिल सवाल बच्ची को रेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। हालांकि गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसी कार सवार ने अपनी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
जानकारी अनुसार, लाडोवाली रोड पर आज दोपहर एक सरकारी इनोवा गाड़ी ने साईकिल सवार बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची को गाड़ी का ड्राइवर अपने साथ गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगो से पता चला की गाड़ी जेडीए के चीफ एडमिनस्ट्रेटर के नाम पर है। गाड़ी पिछले साल 22 मार्च को ही खरीदी गई थी। ड्राइवर ने टक्कर के बाद बच्ची को गाड़ी में डाला और मौके से अस्पताल पहुँचाया। बच्ची दोआबा स्कूल में पढ़ती है और छुट्टी के बाद घर जा रही थी। लड़की के पिता रमेश दुकान पर काम करते हैं। बच्ची का नाम पूजा है और उसे काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ड्राइवर ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और वह बच्ची के इलाज में परिवार की मदद कर रहे हैं।







