Farmers staged a protest outside the office of a famous travel agent, know what is the whole matter….
मशहूर Travel Agent के Office के बाहर किसानों ने लगाया धरना, जानें क्या है पूरा मामला….
इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार जोकि बरनाला के जोधपुर का रहने वाला है ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेंट से कनाडा का विज़िटर वीज़ा लगवाया था, जिसकी एवज के बदले में उक्त एजेंट ने उनसे करीब 22 लाख से अधिक रूपए ले लिए थे जिसके बाद अन्य दस्तावेज के तहत 25 लाख रुपए ले लिए। बाद उन्हें विदेश जाने के लिए एक वीज़ा दिया गया परिवार जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो एंबेसी वालों ने कैंसिल की मोहर लगा दी।
आरोप है कि एजेंट द्वारा विदेश भेजने के झूठे दस्तावेज तैयार किए गए थे। परिजनों ने कहा कि कई बार एजेंट द्वारा समझौता भी किया लेकिन अभी तक उनके पैसे वापिस नहीं दिए गए। वहीं, इस मामले में भारतीय किसान यूनियन बूटा सिंह बुर्ज ने अन्य किसानों के साथ धरना लगा दिया है।







