Tag: मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

  • मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

    You are currently viewing मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

    Punjab CM Bhagwant Mann enraged by CBI raid at Manish Sisodia’s house said – Manish Sisodia best education minister of independent India

    मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

     

    चंडीगढ़ः दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा है कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जो अच्छा करता है उसे परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। मान ने कहा ‘ ”मनीष सोसिदया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री है। आज यूएस के सबसे बड़े अखबार में एनवाईटी ने पहले पन्ने पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर सीबीआई की रेड करवाई है। भारत इस तरह कैसे प्रगति करेगा?

    बता दें कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी के बाद केंद्र पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की सिफारिश की थी।

    गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया के घर दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को लेकर रेड पड़ी है। पॉलिसी को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। वहीं, चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार ने जांच रिपोर्ट में कहा कि नई पॉलिसी के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि अब इस पॉलिसी को दिल्ली की आप सरकार ने वापस ले लिया है।