Tag: मणिपुर में CRPF और police काफिले पर हमला

  • मणिपुर में CRPF और police काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल

    मणिपुर में CRPF और police काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल

     

    मणिपुर में सीआरपीएफ जवानों पर हमला हुआ. इस हमले के बाद मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर शहीद हुए जवान की मौत पर दुख जताया,साथ ही उन्होंने कहा कि जवान की कुर्बानी जाया नहीं जाएगी. इसी के साथ सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

    मणिपुर में CRPF और पुलिस काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल
    मणिपुर के जीरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 14 जुलाई को सीआरपीएफ (CRPF) और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया. यह अटैक बदमाशों ने सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर किया. साथ ही इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद भी हो गया है.
    बदमाशों ने यह हमला सीआरपीएफ जवानों पर आज सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर किया. जानकारी के मुताबिक, 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम की जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में जुटी हुई थी. इसी दौरान संयुक्त टीम पर घात लगाकर बदमाशों ने अटैक कर दिया. साथ ही यह सूचना भी दी जा रही है कि हमले के चलते करीब तीन जवान घायल भी हो गए हैं. इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई हैं.

    सीएम ने किया ट्वीट

    इस हमले के चलते मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर शहीद हुए जवान की मौत पर दुख जताया,साथ ही उन्होंने कहा कि जवान की कुर्बानी जाया नहीं जाएगी. इसी के साथ सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. रिपोर्ट के मुताबिक शहीद जवान का नाम अजय कुमार झा बताया जा रहा है. उनकी उम्र 43 साल थी और वो बिहार के रहने वाले थे.