Tag: मची अफरा-तफरी

  • जालंधर की थ्री स्टार कालोनी में दुकान को लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    You are currently viewing जालंधर की थ्री स्टार कालोनी में दुकान को लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड पाया काबू

    Shop caught fire in Jalandhar’s Three Star Colony, chaos ensued, fire brigade brought it under control

    जालंधर की थ्री स्टार कालोनी में दुकान को लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते लम्बा पिंड चौक के पास स्थित थ्री स्टार कालोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक करियाना स्टोर में अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। वहीं आग की चपेट में आने से दुकान के बाहर खड़ी एक कार भी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान में आग शॉट सर्किट के कारण लगी है।

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह थ्री स्टार कॉलोनी में करियाना की दुकान में लगी आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान और कार को काफी नुकसान पहुंच चुका था। फायर कर्मचारी ने बताया सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुकान के बैक साइड पर लगे बिजली के उपकरणों में शॉट सर्किट के कारण आग लगी थी। जिसे कंट्रोल कर लिया गया है। आग ने कार को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

  • अमृतसर में होटल पन्नू इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    You are currently viewing अमृतसर में होटल पन्नू इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Huge fire broke out at Hotel Pannu International in Amritsar, chaos ensued

    अमृतसर में होटल पन्नू इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

     

    अमृतसरः महानगर में कोर्ट रोड स्थित एक होटल में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है आग होटल पुन्नू इंटरनेशनल की बिल्डिंग में लगी थी। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में उसने आधे से अधिक होटल उसकी चपेट में ले लिया। आग लगने से होटल में पड़ा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडियों ने तकरीबन ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान तीन लोगों को आग की लपटों के बीच से रेस्क्यू भी किया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी अनुसार, शनिवार रात 11 बजे के करीब अमृतसर के कोर्ट रोड स्थित पन्नू इंटरनेशनल होटल में अचानक भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड को तुरंत फोन किया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आधे से अधिक होटल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। वूडन वर्क व बर्निंग मैटीरियल अधिक होने के कारण आग तेजी से फैली। आगजनी में होटल का आधे से अधिक हिस्सा पूरी तरह से जल गया। वहीं, होटल में खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

    गनीमत रही कि इस आगजनी से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट भी बताया जा रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की गहराई से जांच कर रहा है।

  • फगवाड़ा में निजी बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    फगवाड़ा में निजी बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Massive fire broke out in private bank in Phagwara, chaos ensued

    फगवाड़ा में निजी बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    फगवाड़ा : जिला कपूरथला के अंतर्गत आते फगवाड़ा में स्थित गांव दरवेश एक निजी बैंक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक में भीषण आग लग गई। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं मौके प र पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आग से बैंक का काफी नुकसान हुआ है।

    इस संबंधी जानकारी देते एक्सिस बैंक के मैनेजर ने बताया कि उन्होंने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    इस सबंधी जानकारी देते फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दरवेश गांव स्थित एक्सिस बैंक में आग लग गई है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटना का जायजा लिया। पुलिस की तरफ से नुकसान की जांच-पड़ताल की जा रही है। गनीमत रही कि इस आग की घटना में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।