भोगपुर के पास सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
भोगपुरः जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर भोगपुर में एक भयानक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे मा मारे गए बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसकी जेब से कोई पहचान पत्र मिला है।
जानकारी अनुसार एक बुजुर्ग एक्टिवा पर सवार होकर भोगपुर की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह गांव डल्ली के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया और बुजुर्ग नीचे गिर गया, जिससे टिप्पर उसके शरीर के ऊपर से गूजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारे गए बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है, जबकि टिप्पर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की जानकारी देते थाना प्रभारी सलिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की घटना नजदीकी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज देखकर पता चलता है कि एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद चालक टिप्पर सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। परन्तु एक्टिवा से मिले कागजों के आधार पर एक्टिवा जतिंदर मोहन भल्ला पुत्र हरी दास भल्ला निवासी सुदर्शन नगर पार्क मकसूदां जालंधर के नाम पर दर्ज है







