Tag: भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

  • चंडीगढ़ की बुडैल जेल को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

    You are currently viewing चंडीगढ़ की बुडैल जेल को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

    Conspiracy to blow up Chandigarh’s Budail Jail failed, huge amount of explosive material recovered

    चंडीगढ़ की बुडैल जेल को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

     

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में बुडैल जेल की दीवार के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते और पुलिस की स्पेशल टीम के साथ भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते भी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि रखे गए विस्फोटों में डेटोनेटर छड़ें, तारें और रिमोट मिले हैं। गौरतलब है कि बुडैल जेल में पंजाब के कई गैंगस्टर और अपराधी बंद हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं, विस्फोटक मिलने की जानकारी आर्मी को दे दी गई है। पुलिस के साथ-साथ आर्मी की टीमें भी मौके पर जांच कर रही है। और पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी अनुसार, शनिवार देर रात पंजाब की सबसे हाईसिक्योरिटी वाली जेल की दीवार के पास विस्फोटक सामग्री मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक उस जगह पाया गया है जहां साल 2004 में एक सुरंग पाई गई थी।