Tag: भारत-पाक सरहद पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

  • भारत-पाक सरहद पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

    You are currently viewing भारत-पाक सरहद पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

    BSF arrested a Pakistani intruder on Indo-Pak border

    भारत-पाक सरहद पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

     

    फिरोजपुरः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ को जवानों ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी “घुसपैठिये”को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए घुसपैठिए से बीएसएफ के जवानों ने 100 पाकिस्तानी रुपए और सिगरेट व माचिस की दो-दो डिब्बियां भी बरामद की हैं। फिलहाल  सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों का एक संयुक्त दल उससे पूछताछ कर रहा है और जल्द उसे अगली कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

    बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिये ने 9-10 मार्च की दरमियानी रात सीमा पार की और राज्य के फिरोजपुर सेक्टर में ‘तीरथ’सीमा चौकी क्षेत्र से भारत में प्रवेश किया। प्रवक्ता ने बताया कि‘‘प्रारंभिक पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह पाकिस्तान के खैबर जिले का रहने वाला है।’’बता दें कि यह घटना एक दिन पहले बीएसएफ द्वारा एक बांग्लादेशी और एक पाकिस्तानी नागरिक को इसी तरह पंजाब में इस सीमा पर पकड़े जाने के बाद सामने आई है।