Tag: भारत के खेल प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने जीता पाकिस्तानियों का दिल

  • भारत के खेल प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने जीता पाकिस्तानियों का दिल, VIDEO सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

    भारत के खेल प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने जीता पाकिस्तानियों का दिल, VIDEO सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

     

    नई दिल्ली -भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। नीरज ने फाइनल में 88.17 मीटर दूर भाला फेंक कर पाकिस्तान के अरशद नदीम को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐतिहासिक जीत के बाद नीरज का पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के साथ एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के हर कोई भारत के गोल्डन बॉय को सैल्यूट कर रहे हैं।

    वीडियो को भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज ने नदीम को गले लगा लिया। इसके बाद वह और चेक रिपब्लिक के याकुव वाडवेज्च जब फोटो क्लिक कराने के लिए एक साथ आए तो उसी समय नदीम बगल में खड़े थे। इसके बाद नीरज ने नदीम को भी साथ आने को कहा।