Tag: भारत की समुद्र में बढ़ेगी ताकत; इंडियन नेवी को मिलेगा एंटी मिसाइल सिस्टम

  • भारत की समुद्र में बढ़ेगी ताकत; इंडियन नेवी को मिलेगा एंटी मिसाइल सिस्टम

    भारत की समुद्र में बढ़ेगी ताकत; इंडियन नेवी को मिलेगा एंटी मिसाइल सिस्टम

     

    भारतीय सेना को जल्द ही एंटी-मिसाइल/एंटी-एयरक्राफ्ट पॉइंट डिफेंस सिस्टम मिलने वाला है. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड से करार कर लिया है. एंटी मिसाइल से समुद्र में भारत की ताकत में और ज्यादा इजाफा होगा.

     

    समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, इंडियन नेवी को मिलेगा एंटी मिसाइल सिस्टम

    भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

    हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ताकत लगातार बढ़ रही है. इसी कड़ी में नौसेना को अब जल्द ही अपने जंगी जहाजों के लिए मध्यम क्षमता वाला एंटी-मिसाइल/एंटी-एयरक्राफ्ट पॉइंट डिफेंस सिस्टम मिलने वाला है. इस गन से न सिर्फ भारतीय नेवी के एरियल डिफेंस सिस्टम को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारत समुद्री इलाके में अपनी स्थिति को और भी मजबूत करने में सक्षम होगा.

    बताया जा रहा है कि इस एंटी मिसाइल सिस्टम की कीमत 2956.89 करोड़ रुपए है. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के साथ 2956 करोड़ रुपये का करार किया है. जिसके तहत नौसेना के लिए 16 उन्नत सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजेएम) और संबंधित सहायक उपकरण खरीदे जाएंगे.