भारतीय रेलवे ने यात्रा के दौरान ये समान ले जाना किया प्रतिबंधित,नियमों की पालना न करने वाले पर होगी सख्त कार्यवाही, इन बातों का रखें खास ध्यान..
नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन के चलते इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है। खासकर दिवाली के त्योहार के चलते लोग घर जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल कर रहे है। इस बीच रेलवे ने भी यात्रियों के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है वरना आप घर की जगह जेल पहुंच सकते हैं। इसलिए ट्रेन में सफर के दौरान सावधानी और सतर्कता तो जरूरी है ही, साथ में रेलवे के दिशा निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।
त्योहारों के इस सीजन में बड़ी संख्या में लोग ट्रेन में यात्रा करते हैं जिसके लिए रेलवे ने कुछ नियम जारी किए हैं। नियमों के मुताबिक सफर के दौरान विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा आप किसी भी तरह के पटाखे साथ ले जाते हैं तो यह भी दंडनीय अपराध है। रेलवे के मुताबिक ऐसा करने से सहयात्रियों की जान भी मुश्किल में पड़ सकती है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर आपको जुर्माना तो लग सकता है साथ में जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
वेस्टर्न रेलवे ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव और पटाखे जैसी ज्वलनशील पदार्थ अपने साथ लेकर ट्रेन में यात्रा न करें, यह एक दंडनीय अपराध है। इस से आग लगने का खतरा होता है। सुरक्षापूर्वक मंगलमय यात्रा करें।’








