भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना तो 8 लोगों ने हमला कर कार के शीशे तोड़े, मामला दर्ज
मुंबईः भारतीय क्रिकेटर टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ द्वारा एक फैन को नाराज करना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, पृथ्वी शॉ के साथ एक फैन की बदतमीजी का मामला सामने आया है। मुंबई के ओशिवारा में भारतीय टीम के एक क्रिकेट खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित जबरन वसूली और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने के आरोप में 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ के जिस दोस्त की कार पर हमला हुआ था, वो बिजनेसमैन बताया जा रहा है और मामला सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद का है। पता चला है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वी शॉ पिछले दिनों अपने दोस्त के साथ कही गए हुए थे। इसी दौरान उनके पास कुछ लोग आए और पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। खबर है कि पृथ्वी शॉ ने सेल्फी दे भी दी, इसके बाद भी वे और ज्यादा तस्वीरें लेने के लिए कहने लगे। इसके बाद उनको होटल से बाहर निकाल दिया गया। इससे लोग भड़क गए और पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई, जब दोस्त पृथ्वी शॉ को छोड़कर वापस जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही कार को रोककर उसमें तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। अच्छी बात ये रही कि पृथ्वी शॉ खुद उस दौरान कार में मौजूद नहीं थे। आरोप तो ये भी है कि आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त से कुछ रुपयों की भी मांग की गई, जिसे दोस्त ने नहीं माना। अब ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।







