Tag: बड़ी राहत! 2 हजार का नोट बदलवाने की डेडलाइन आगे बढ़ी

  • बड़ी राहत! 2 हजार का नोट बदलवाने की डेडलाइन आगे बढ़ी

    You are currently viewing बड़ी राहत! 2 हजार का नोट बदलवाने की डेडलाइन आगे बढ़ी

    बड़ी राहत! 2 हजार का नोट बदलवाने की डेडलाइन आगे बढ़ी

     

    •  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट बदलवाने और जमा कराने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. केंद्रीय बैंक ने शनिवार को बताया कि अब दो हजार के नोट 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक बदले जाएंगे. 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने की प्रक्रिया खत्म होने पर इसके रिव्यू के आधार पर फैसला किया गया कि इसे आगे खिसकाया जाए. पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 थी.

    एक सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक चलन से हटाए गए 2,000 रुपये मूल्य के कुल 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी. आरबीआई ने लोगों से 2,000 हजार रुपये के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने की अपील की थी.