ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर में फिर चली गोली, अपने भाई को स्कूल से लेने जा रहे युवक को बाईक सवारों ने मारी गोली
जालंधरः पंजाब में जहां लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ी जा रही है, वहीं जालंधर में भी आए दिन चल रही गोलियों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। महानगर के तलहन रोड पर शनिवार को बाइक सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार तलहन रोड पर स्थित गांव पूरनपुर गेट के पास धनोआ रिजॉर्ट के बाहर बाइक सवार तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने भाई को स्कूल से लेने जा रहे 18 वर्ष के युवक को गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल युवक की पहचान परमेश कुमार निवासी तल्हन के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते घायल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ उसे स्कूल से लेकर वापस घर जा रहा था कि रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका व झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालते हुए उस पर गोली चला दी जो उसके जांग पर लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों में विवाद हुआ है जिसके चलते एक युवक घायल हुआ है जिसे प्राइवेट हॉस्पिटल उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। घायल के बयान पर मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।







