Breaking news: Punjab Education Minister Harjot Bains became Corona positive, gave information by tweeting
ब्रेकिंग न्यूजः कोरोना पाजिटिव हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, ट्वीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इस संबंधी जानकारी उन्होंने अपरने ट्वीट पर एक ट्वीट कर दी है। इसी के साथ उन्होंने पिछले कुछ दिनों से अपने सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को अपना ख्याल रखने तथा खुद को आईसोलेट करने की अपील की।
जानकारी अनुसार मंगलवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करके दी गई है। इसी के साथ उन्होंने अपने सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वह अपना ख्याल रखे। बता दें हरजोत सिंह बैंस काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और गत 23 जुलाई को वह बहबलकलां पहुंचे जहां उन्होंने सिख जत्थेबंदियों से मुलाकात की थी।







