Tag: ब्यूटी कॉन्टेस्ट करवाने वाले पोस्टर आयोजकों द्वारा  लगाई गई विवादित शर्तें

  • ब्यूटी कॉन्टेस्ट करवाने वाले पोस्टर आयोजकों द्वारा  लगाई गई विवादित शर्तें, लोगों में रोष- आयोजकों पर कार्रवाई

    ब्यूटी कॉन्टेस्ट करवाने वाले पोस्टर आयोजकों द्वारा  लगाई गई विवादित शर्तें, लोगों में रोष- आयोजकों पर कार्रवाई

    बठिंडा : बठिंडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में ब्यूटी कंपीटिशन करवाने के लिए आयोजकों द्वारा जो पोस्टर लगवाए गए उससे लोगों में रोष पनप गया है। प्रथम जानकारी के मुताबिक बठिंडा के एक होटल में ब्यूटी कंपीटिशन का आयोजन किया जाने वाला था। इससे संबंधित पोस्टर्स भी कई इलाकों में लगाए गए थे।

    पोस्टर में लिखा गया कि इस कंपीटिशन में केवल जनरल कास्ट की महिलाएं ही भाग ले सकती हैं और इनमें से जो महिला ये कंपीटिशन जीतेगी, उसे कनाडा के NRI लड़के से शादी करने का अवसर दिया जाएगा।

    इसके बाद इलाके के लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने आपत्ति जताई कि इस आयोजन के जरिए महिलाओं का अपमान किया जा रहा है और उनको अभद्र तरीके से पेश किया जा रहा है।

    कोतवाली थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने कहा कि इस ब्यूटी इवेंट के ऑर्गेनाइजर सुरिंदर सिंह और राम दयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    बठिंडा के अजीत सिंह रोड इलाके सहित शहर के कई इलाकों में गुरुवार को ये आपत्तिजनक पोस्टर्स लगाए गए थे। पोस्टर के मुताबिक, ब्यूटी कंपीटिशन जीतने वाली महिला को कनाडा के एक एनआरआई से शादी करने का प्रपोज़ल मिलेगा। पोस्टर में कहा गया था कि केवल जनरल कास्ट की सुंदर लड़कियां ही मुकाबला में हिस्सा ले सकती हैं। गुरुवार को जब से पोस्टर शहर भर में लगाए गए, तो इसे देखकर लोग भड़क उठे। सोशल मीडिया पर भी यह पोस्टर काफी वायरल हो गया। ये प्रतियोगिता 23 अक्टूबर को बठिंडा के स्वीट मिलन होटल में आयोजित होने वाली थी। हालांकि जब विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस इवेंट का विरोध किया, तो पुलिस अधिकारी एक्शन मोड में आ गए।

    फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।