जालंधर में हिंदू संगठनों ने नगर कीर्तन के चलते वापस ली बंद की काल, बोले- बीएमसी चौक पर किया जाएगा थोड़ी देर प्रदर्शन
जालंधर: अमृतसर में हिंदू नेता की गोलियां मारकर की गई हत्या के विरोध में जालंधर के हिंदू संगठनों द्वारा की गई बंद की काल को स्थगित कर दिया है। जिक्रयोग्य है कि आज महानगर में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। वहीं हिंदू नेता का कहना है कि वह जालंधर के बीएमसी चौक पर थोड़ी देर के लिए प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रशासन ने शहर में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।
इस संबंधी जानकारी देके हुए शिव सेना हिंद के प्रधान ईशान शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू संगठन अमृतसर में है इसलिए अमृतसर बंद है। जालंधर में बी.एम.सी. चौक में थोड़ी देर में प्रदर्शन किया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि शुक्रवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी की कल अमृतसर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके चलते रोष में आई शिव सेना ने आज पंजाब बंद की कॉल दी थी परंतु जालंधर में पंजाब बंद की कॉल को स्थगित किया गया है।
आपको बता दें कि जालंधर में अभी ऐसा कुछ नहीं है। जालंधर में श्री गुरु नानक प्रकाश पर्व पर आज नगर कीर्तन निकल रहा है जिसके चलते फिलहाल बंद की कॉल को स्थगित कर दिया गया है लेकिन जालंधर में बी.एम.सी. चौक में थोड़ी देर में प्रदर्शन किया जाएगा।







