Tag: बॉयलर फटने से चार मजदूर झुलसे

  • बटाला की सहकारी शुगर मिल में हुआ बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से चार मजदूर झुलसे

    बटाला की सहकारी शुगर मिल में हुआ बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से चार मजदूर झुलसे

    Big accident happened in Batala’s cooperative sugar mill, four workers were scorched due to boiler explosion

    बटाला की सहकारी शुगर मिल में हुआ बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से चार मजदूर झुलसे

     

    बटालाः बटाला में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक सहकारी शुगर मिल में बॉयलर फटने से चार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। जानकारी अनुसार, घटना सोमवार सुबह 8 बजे की है। शुगर मिल में काम करने वाले सोलर मसीह निवासी बहादुरपुर, सुखजीत सिंह निवासी कंडियाल, मैनुअल मसीह निवासी शकरी और मुख्तार मसीह ने बताया कि सुपरवाइजर ने बॉयलर जबरदस्ती खुलवाया था, जिस दौरान हादसा हो गया। घायलों ने बताया कि सुबह सुपरवाइजर सतनाम सिह उनके पास आया और बॉयलर खोलने के लिए कहने लगा।

    बॉयलर का प्रैशर अधिक होने के चलते सभी ने उसे खोलने से मना कर दिया लेकिन सतनाम सिंह ने जबरदस्ती बॉयलर खोलने के लिए उन पर दबाव डाला। बॉयलर के करीब 16 बोल्ट थे, जिनमें से 14 बोल्ट इन लोगों ने खोल दिए थे। सुखजीत सिंह ने कहा कि 2 बोल्ट बॉयलर के रह गए थे। उसके बारे में सतनाम सिंह को कहा कि उनको खोलने से कोई दुर्घटना हो सकती है लेकिन वह नहीं माना और जबरदस्ती दोनों बोल्ट भी खोलने के लिए कहा। जैसे ही 1 वोल्ट को खोलने की कोशिश की तो बॉयलर से गरम पानी का प्रेशर बहुत तेजी में आया जिस से काम कर रहे चारों लोग गर्म पानी से झुलस गए

    घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है। जबकि उनका सुपरवाइजर मौके से ही गायब हो गया।  वहीं अस्पताल में डॉक्टरों का कहना है कि मजदूरों का शरीर गर्म पानी के कारण झुलस गया है। प्राथमिक सेहत सुविधाएं दी जा रही हैं। अगर अधिक जरूरत पड़ी तो मरीजों को अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा।