Tag: बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक

  • बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक,हुई मौत

    बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक,हुई मौत

     

    जालंधर – मृत्यु एक शाश्वत सत्य है लेकिन कई बार मृत्यु ऐसी परिस्थितियों में आती है कि सब हैरान रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही अचरज भरा वाक्या जालंधर में घटित हुआ है। यहां एक बैंक मैनेजर की ड्यूटी के दाैरान माैत हो गई। बुधवार को बीएमसी चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की बुधवार को हार्टअटैक से मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान अमृतसर निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मैनेजर अशोक कुमार रूटीन की तरह सुबह बैंक पहुंचे थे। वहां पर वह कस्टमर के साथ बातचीत कर रहे थे कि अचानक साइलेंट अटैक से उनकी मौत हो गई। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। सब लोग अशोक की मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।