Tag: बेमौसम बारिश ; जानें किस जगह स्कूल-कॉलेज हुए बंद

  • बेमौसम बारिश ; जानें किस जगह स्कूल-कॉलेज हुए बंद, NDRF की पांच टीमें तैनात

    बेमौसम बारिश ; जानें किस जगह स्कूल-कॉलेज हुए बंद, NDRF की पांच टीमें तैनात

     

    दक्षिण राज्य तमिलनाडु इन दिनों बारिश से बेहाल है. यहां लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है. प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. राज्यों के कई जिलों में एनडीआरएफ की पांच टीमों को तैनात किया गया है.

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बिजली गिरने, तूफान आने और जोरदार बारिश होने की आशंका है. आईएमडी की चेतावनी के बाद सरकार अलर्ट हो गई है. सरकार ने चेन्नई, चेंगलपट्टू, रानीपेट और कांचीपुरम जिलों के स्कूलों और तिरुवल्लूर के स्कूलों और कॉलेजों में दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है.

    बुधवार 29 नवंबर को तमिलनाडु के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई. जिसके चलते कई जगहों पर पानी भर गया. सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है. लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा रहै. वहीं लगातार हुइई बारिश के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी हुआ. ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं. ऐसे में चेन्नई निगम ने जरूरतमंद लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

     सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. प्रशासन ने चक्रवात की चेतावनी के मद्देनजर चेन्नई, चेंगलपेट और विल्लुपुरम जिलों में एनडीआरएफ की पांच टीमें तैनात की गई हैं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को बारिश प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने का निर्देश जारी किया है.