Tag: बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder

  • बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    You are currently viewing बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    Father who saved his son was brutally beaten to death, dispute broke out after collision with Activa

    बेटे को बचाने गए Father की पीट-पीटकर बेरहमी से Murder, Activa की टक्कर के बाद हुआ था विवाद

    •  अमृतसरः महानगर में अपने बेटे को बचाने आए एक पिता की कुछ युवकों ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दीहै। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर 304 का मामला दर्ज करके केवल खानापूर्ति कर रही है। मृतक की पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक मंगल सिंह के पुत्र तनवीर सिंह ने बताया कि कल देर रात उसका भाई एक्टिवा से घर आ रहा था तो घर के बाहर मोड़ पर दो युवक दूसरी एक्टिवा पर आए और उसकी स्कूटी में जोर से टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई जमीन पर गिर गया और उठकर उन्हें कहा कि वह धीरे चलाएं। जिससे कि नौजवान भड़क गए। आरोपी युवकों ने नशा किया था और उससे मारपीट शुरु कर दी। मारपीट देखकर वह भी अपने भाई के पास पहुंच गया तो उन नौजवानों ने और युवक बुला लिए। इतने में उनके पिता भी आ गए तो युवकों ने कुछ और युवकों को बुला लिया और उसके पिता के साथ भी मरपीट शुरु कर दी। जिसके बाद उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

    तनवीर ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। आरोपियों ने सरेआम उनके पिता का कत्ल किया है लेकिन पुलिस चुप है। इसीलिए वो अब इस मामले में उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इंसाफ मांगेंगे। इस मामले में पोस्टमार्टम करवाने आए पुलिस अधिकारी मीडिया से जवाब देने से बचते रहे और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

    मृतक के बेटे ने बताया कि वारदात की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है परन्तु पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अभी तक मृतक का पोस्टमार्टम चल रहा है, जबकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।