बेखौफ हथियारबंद लुटेरों ने लुधियाना के एक कारोबारी पर हमला कर हत्या की घटना को दिया अंजाम…
लुधियाना : दो हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यापारी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जनकारी अनुसार, कारोबारी मंजीत सिंह बीती रात एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था, तभी कोचर मार्किट इलाके में दो हथियारबंद लुटेरों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मंजीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।








