Tag: बुझा घर का इकलौता चिराग

  • अमृतसर में मामूली विवाद के बाद युवकों ने चलाई गोलियां, बुझा घर का इकलौता चिराग

    You are currently viewing अमृतसर में मामूली विवाद के बाद युवकों ने चलाई गोलियां, बुझा घर का इकलौता चिराग

    After a minor dispute in Amritsar, the youth opened fire, extinguishing the only lamp in the house

    अमृतसर में मामूली विवाद के बाद युवकों ने चलाई गोलियां, बुझा घर का इकलौता चिराग

     

    • अमृतसरः सोमवार को दिन चढ़ते ही महानगर में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जहां एक युवक की कुछ युवकों द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही है। मृतक युवक की पहचान जसपाल सिंह पाली (23) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार जिले के मेहता थाने के अंतर्गत आने वाले गांव सैदुके में सुबह करीब 9 बजे हुए झगड़े के दौरान जसपाल सिंह पाली (23) पुत्र हरजिंदर सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक माता-पिता के इकलौते बेटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक झगड़े के कारणों का पता नहीं लग सका।