Tag: बीडीपीओ सहित कई अफसर मिले गैर हाजिर मिले

  • आप के मंत्री ने की कपूरथला के बीडीपीओ दफ्तर में रेड, बीडीपीओ सहित कई अफसर मिले गैर हाजिर मिले

    You are currently viewing आप के मंत्री ने की कपूरथला के बीडीपीओ दफ्तर में रेड, बीडीपीओ सहित कई अफसर मिले गैर हाजिर मिले

    AAP minister raided BDPO office, many officers including BDPO found absent

    आप के मंत्री ने की कपूरथला के बीडीपीओ दफ्तर में रेड, बीडीपीओ सहित कई अफसर मिले गैर हाजिर मिले

     

    कपूरथलाः सोमवार देर शाम पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा कपूरथला के बीडीपीओ दफतर में अचानक रेड की गई, इस दौरान बीडीपीओ दफ्तर में कई अधिकारी गैर हाजिर मिले। मंत्री ने इस दौरान दफ्तर में उपस्थित स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल की और गैर हाजिर पाए गए अधिकारियों कर्मचारियों के नाम नोट किये गए। बताया जा रहा है कि बीडीपीओ दफतर बारे मंत्री धालीवाल को फेसबुक पर शिकायत मिली थी। वहीं मंत्री की इस रेड को उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया गया।

    जानकारी अनुसार मंत्री कुलदीप धालीवाल बीडीपीओ के ऑफिस पहुंचे। वहां पंचायत सेक्रेटरी संदीप सिंह मिले। पंचायत अफसर वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद मंत्री दूसरे कर्मचारियों से मिले। वहां एक क्लर्क भी गैरहाजिर मिला। मंत्री को कहा गया कि पंचायत अफसर की डीडीपीओ ऑफिस में ड्यूटी है। बीडीपीओ की तारीख है। वह कोर्ट में गए हैं।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि उन्हें फेसबुक और ट्विटर पर कई बार शिकायत मिली थी। जिसके बाद वह कपूरथला जिले के पंचायत ऑफिस और बीडीपीओ ऑफिस गए। वहां जाकर पता चला कि लोगों की शिकायत बिल्कुल सही है। वहां कोई भी काम नहीं कर रहा। अफसर भी वहां ड्यूटी पर हाजिर नहीं थे। उनके नाम नोट कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।