Tag: बीजेपी विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान

  • Mohan Charan Majhi होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री,बीजेपी विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान

    Mohan Charan Majhi होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री,बीजेपी विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान

     

    Mohan Charan Majhi: ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी के नाम पर मोहर लग गई है. बुधवार को वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यूपी, राजस्थान की तरह बीजेपी ने ओडिशा में भी दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला इस्तेमाल किया है.

    ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन चरण माझी, बीजेपी विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान

    मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री.

    ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) के नाम पर मोहर लग गई है. वो आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. बुधवार को माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चर्चा है कि पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.

    बीजेपी यूपी, राजस्थान की तरह ओडिशा में भी दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अमल में लाई है. कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. ओडिशा में मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे.

    बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कही ये बात

    पार्टी आलाकमान ने दोनों राजनाथ और भूपेंद्र को इसकी जिम्मेदारी जिम्मेदारी सौंपी थी. विधायक दल की बैठक के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे. के.वी. सिंह देव और पार्वती परिदा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. ये फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया है.