Tag: बाल-बाल बचे

  • पंजाबी सिंगर करण औजला की कार शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुई, बाल बाल बचे , देखें VIDEO

    पंजाबी सिंगर करण औजला की कार शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुई, बाल बाल बचे , देखें VIDEO

    जालंधर- पंजाब के मशहूर गायक करण औजला शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान उनकी कार अचानक पलट गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है।

     

     

    वीडियो में दिख रहा है कि उनकी ट्रैकिंग वाली कार पलट जाती है, जिससे वह जख्मी हो जाते हैं। यह घटना तब हुई जब वह अपने एक गाने की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। करण ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, ‘शूटिंग में मेरी गर्दन लगभग टूटने के कगार पर थी, मगर गनीमत रही कि बचाव हो गया।’ फिलहाल अब करण औजला ठीक है।

    औजला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रैकिंग कार (पत्थरों पर चलने वाली कार) से रेस लगाते नजर आ रहे हैं। रेस के दौरान ही उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। पहले तो वह 3-4 जगह फिसलती है, फिर आखिर में पलटती है। कार पलटते ही मौके पर मौजूद क्रू मेंबर और सुरक्षाकर्मी गाड़ी की ओर दौड़ते हैं। इसके बाद वह सिंगर को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। इस दौरान औजला को गाने की शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। इसके बाद उनकी मरहमपट्‌टी की गई और बाद में शूटिंग पूरी की गई।

  • फाजिल्का में दरिया पार कर रहे लोगों की पलटी नाव, बाल-बाल बचे,  10 से 12 लोग सवार थे नाव पर

    फाजिल्का में दरिया पार कर रहे लोगों की पलटी नाव, बाल-बाल बचे,  10 से 12 लोग सवार थे नाव पर

    People crossing the river in Fazilka overturned boat, narrowly survived, 10 to 12 people were on the boat

    फाजिल्का में दरिया पार कर रहे लोगों की पलटी नाव, बाल-बाल बचे,  10 से 12 लोग सवार थे नाव पर

    फाजिल्का: जिले के अंतर्गत आते गांव दोना में उस वक्त लोग बाल-बाल बच गए जब उनकी नाव दरिया पर करने के दौरान नाव में पानी भरने से पलट गई जिससे नाव में सवार लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाने में सफल हुए। बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी लोग अपने कामकाज के लिए दरिया पार कर जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि हिमाचल में हो रही बारिश के कारण पंजाब में कई दरिया जहां बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं दरिया में उफान के कारण कई गांवों का सम्पर्क मार्ग टूट चुका है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण गांव दोना नानका इलाके में पिछले कई दिनों से बाढ़ ने दस्तक दी हुई है और लोगों का सड़क से संपर्क टूट चुका है। इसके चलते गांव के लोग जब अपने कामकाज के लिए 10 से 12 के करीब व्यक्ति नाव के जरिए दरिया पार कर रहे थे तो अचानक ही नाव डूब गई, जिस कारण नाव में सवार कई लोगों ने तैर कर दरिया को पार कर लिया परन्तु कईयों ने पेड़ों के सहारे अपनी जान बचाई।

    इस संबंधित गांव के सरपंच बूड़ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कई दिनों से बाढ़ की चपेट में है तो हर रोज कोई ना कोई नाव के जरिए दरिया पार करके शहर अपने कामकाज आता है और तो आज एक महिला सहित 12 लोग नांव के जरिए दरिया पार कर रहे थे तो अचानक ही नांव के अंदर पानी घुस गया और डूब गई। उन्होंने बताया कि कुछ लोग तो तैरना जानते थे और कुछ पेड़ को पकड़कर ऊपर चढ़ गए, जिसके चलते बड़ी मुश्किल से लोगों ने अपनी जान बचाई।