Tag: बाल-बाल बचा व्यक्ति व बच्ची

  • आदमपुर में हुआ भयानक हादसा, नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचा व्यक्ति व बच्ची

    You are currently viewing आदमपुर में हुआ भयानक हादसा, नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचा व्यक्ति व बच्ची

    Terrible accident in Adampur, car fell in canal, man and girl child survived

    आदमपुर में हुआ भयानक हादसा, नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचा व्यक्ति व बच्ची

     

    आदमपुर: महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर में के गांव कंदोला में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक कार मोटरसाइकिल सवारों को बचाते हुए नहर में जा गिरी। कार में एक व्यक्ति व एक बच्ची सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार सवारों को बाहर निकाला। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कार को नहर से निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं कार सवारों की पहचान युद्धवीर सिंह गांव डरोली कलां के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार जानकारी के युद्धवीर सिंह पुत्र भीम सिंह अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ महिंद्रा गाड़ी में डरोली कलां से आदमपुर की ओर जा रहा था कि रास्ते में अचानक सामने आ रही मोटरसाइकिल को बचाते समय गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी नहर में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से युद्धवीर सिंह और उसकी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना की सुचना मिलते ही थाना मुखी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने नहर से वाहन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।