Tag: बाल-बाल बचा ड्राइवर

  • Jalandhar में पठानकोट बाईपास Chowk पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    You are currently viewing Jalandhar में पठानकोट बाईपास Chowk पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    Major accident at Pathankot Bypass Chowk in Jalandhar, driver narrowly escaped

    Jalandhar में पठानकोट बाईपास Chowk पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    • जालंधरः महानगर में पठानकोट बाईपास चौक के पास मंगलवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां स्थित कैपिटल अस्पताल के बाहर पठानकोट से आ रहा टाटा 407 कैंटर अचानक से अनियंत्रित होकर रेंलिंग से जा टकराया।

    टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों ने कैंटर से बाहर निकाल तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल कैंटर ड्राइवर की पहचान मनजीत के तौर पर हुई है।

    बताया जा रहा है कि आज सुबह पठानकोट की तरफ से आ रहा टाटा 407 कैंटर के ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण कैंटर बेकाबू हो गया और रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे के दौरान ड्राइवर मनजीत गंभीर घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे दौरान कैंटर चालक बाल-बाल बच गया। फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।