बारिश ने एक बार फिर से बढ़ाई लोगों की चिंता; पंजाब में अलर्ट जारी
चंडीगड़ : बाढ़ की मार के बीच बारिश ने फिर चिंता बढ़ा दी है। अमृतसर, गुरदासपुर व डेरा बाबा नानक में सुबह से भारी बारिश हो रही है। डेरा बाबा नानक में भारी बारिश के चलते फिर से रावी दरिया का जल स्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसी दौरान चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब में अलग-अलग जिलों में भारी हो रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि हिमाचल में भी भारी बारिश के अलर्ट पर है।
जिस तरह भारी बारिश हो रही है उससे उन लोगों की चिंता बढ़ गई है जो बाढ़ के बीच अपना सामान लेकर छतों य टैंटों में अपना गुजारा कर रहे हैं। अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। यह बारिश श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी चिंता बनी हुई है कि उन्हें कब राहत मिलेगी।
वहीं आपको बता दें कि पंजाब के 3 जिलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के दौरान बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होगी।








