Tag: बरनाला पुलिस ने सुलझाई एनआरआई महिला के कत्ल की गुत्थी

  • बरनाला पुलिस ने सुलझाई एनआरआई महिला के कत्ल की गुत्थी, 5 आरोपी गिरफ्तार

    You are currently viewing बरनाला पुलिसने सुलझाई एनआरआई महिला के कत्ल की गुत्थी, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Barnala police solved the murder of NRI woman, 5 accused arrested

    बरनाला पुलिस ने सुलझाई एनआरआई महिला के कत्ल की गुत्थी, 5 आरोपी गिरफ्तार

     

    बरनाला: बीते दिनों बरनाला में हुए एनआरआई महिला के कत्ल के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड में 5 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि उक्त हत्यारे महिला के पड़ोसी ही हैं और नशा करने के आदि हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से महिला के घर से लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी आयोजित एक प्रैस कांफ्रैंस में एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि 3 नवंबर को थाना शैहना पुलिस को सूचना मिली थी कि कनाडा से आए लछमन सिंह तथा उसकी पत्नी अमरजीत कौर जो कि अपने जद्दी गांव शैहना में आए थे। 3 नवंबर को सुबह 5 बजे अमरजीत कौर जब चाय बनाने के लिए रसोई में गई, तो 5-6 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर धावा बोल दिया। जब शोर सुनकर लछमन सिंह बाहर आया तो कुछ व्यक्तियों ने उसको पकड़ लिया तथा कुछ व्यक्तियों ने अमरजीत कौर का मुंह बंद करके उसको मार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने लछमन सिंह के हाथ पकड़कर उसका 7 तोले का कड़ा उतार लिया तथा कहा कि आप कनाडा से आए हो। आपके पास पैसे हैं, यदि आपने अपनी जान बचानी है, तो सारे पैसे दे दो तथा वह अलमारी खोलकर वहां से बैग लेकर फरार हो गए।

    एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि उक्त मामले में हरबंस सिंह, हरजिन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, सतविन्द्र सिंह, सुखप्रीत सिंह निवासी गांव शैहना को गिरफ्तार किया गया। इनसे लूटे गए सोने के गहने, 5 हजार रुपए नकद, एक विदेशी घड़ी बरामद की गई। उक्त व्यक्ति सारे नशा करने के आदी हैं तथा इनके खिलाफ पहले भी चोरी तथा एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज हैं।